रिपोर्ट के अनुसार एक अमरीकी काँग्रेस लीडर नें ओबामा प्रशासन पर ज़ोर दिया है कि वह मध्य पूर्व में हस्तक्षेप करना बंद करे।
रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के एक पूर्व काँग्रेस लीडर रॉन पाल नें मध्य पूर्व में अमरीकी हस्तक्षेप की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि मध्य पूर्व में जितना ज़्यादा हमारा हस्तक्षेप बढ़ रहा है उतना ज़्यादा उग्रवादी हमारी 11 साल की कोशिशों को बर्बाद करने के लिये मज़बूत हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी हुकूमत इस बेवक़ूफ़ी भरे काम को जारी रखने के लिये ज़्यादा से ज़्यादा हथियार, फ़ौज और पैसे की मांग करती है। इसलिये ज़रूरी है कि हम क्षेत्र में हस्तक्षेप करने की पालिसी को चेंज करें।
उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन सिनेटर्स जान मैकलेन और लीण्ड सी के दबाव में आकर ओबामा प्रशासन नें सीरिया में बश्शार असद का तख़्ता पलटने के लिये आतंकवादियों को सामान उपलब्ध कराया और फिर उन्हीं आतंकवादियों नें इराक़ का रुख़ कर लिया।
11 जुलाई 2014 - 18:04
समाचार कोड: 623213
रिपोर्ट के अनुसार एक अमरीकी काँग्रेस लीडर नें ओबामा प्रशासन पर ज़ोर दिया है कि वह मध्य पूर्व में हस्तक्षेप करना बंद करे।